0 मामला एमपीडीसी प्रबंधकारिणी समिति के रिक्त पदों के चुनाव का
कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के दो बरिष्ठ पदाधिकारियों के असमय निधन से रिक्त हुये पदों का बहुप्रतीक्षित चुनाव अंततः आज घोषित कर दिया गया है। प्रबंध समिति की शनिवार को संपन्न हुई बैठक में लिये गये सर्वसम्मत निर्णय के मुताबिक 3 सितंबर को नामांकन और 16 को मतदान होगा।
गौरतलब है कि प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष/प्रबंधक विजयकृष्ण निरंजन और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार निरंजन का असमय निधन हो जाने के कारण कॉलेज हित के तमाम नीतिगत फैसलों पर अनिर्णय की स्थितियां बनी रहती हैं और पिछली कई बैठकों में चुनाव के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका था। हालांकि समिति के आजीवन अध्यक्ष पं. जगतनारायण दीक्षित ने ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित कर दिया था लेकिन चुनाव का फैसला प्रबंध समिति को ही लेना था। गुलाबसिंह निरंजन, महेशचंद्र अग्रवाल, रामराजा निरंजन एवं हबीब अहमद द्वारा दी गईं आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। आज कार्यकारी प्रबंधकध् कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरीशंकर लोहिया की अध्यक्षता और मंत्री ओमशंकर अग्रवाल के संचालन में कॉलेज परिसर में संपन्न हुई बैठक में तमाम चर्चा के बाद चुनाव की तिथियों पर सहमति बन गई। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक 3 सितंबर को पूर्वान्ह 10 से अपरान्ह 2 बजे तक नामांकन व उसी दिन जांच, 6 सितंबर को अपरान्ह 2 से शाम 5 बजे तक नाम बापिसी और यदि आवश्यक हुआ तो 16 सितंबर को पूर्वान्ह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान तत्पश्चात् मतगणना और परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी। बैठक के दौरान प्रभूदयाल गौतम, सुशील दूरवार, जुगलकिशोर निरंजन, कौशल किशोर निरंजन, श्यामसुंदर निरंजन, हरीराम निरंजन, डॉ. बाबूराम शर्मा, प्रतिपाल सिंह गुर्जर, प्राचार्य डॉ. टीआर निरंजन, डॉ. जयशंकर तिवारी, केशव बबेले, मुलायमसिंह निरंजन आदि मौजूद रहे।






Leave a comment