0 दो ट्रैक्टर भी बरामद कर ले गई
केंच-उरई। औरैया जनपद से चुरा कर कोंच तहसील के कैलिया थाना क्षेत्र में डिस्पोज ऑफ करने के मामले में कल शाम औरैया पुलिस ने यहां दो गांवों में दबिश मार कर चोरी के दो ट्रैक्टर सहित दो लोगों को उठाया है। मिली जानकारी के मुताबिक कल शाम औरैया पुलिस ने कैलिया थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिशें देकर दो लोगों को उठाया था, उनके पास से चोरी के दो ट्रैक्टर भी पुलिस ने बरामद किये हैं। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति पीपरी और कुदइया के रहने बाले बताये गये हैं। औरैया पुलिस ने उसी इलाके में वाहन चुराने बाले गिरोह के कुछ सदस्यों को पकड़ा था और उन्हीं की निशानदेही पर यहां छापा मारा गया था। कैलिया एसओ वीरेन्द्रसिंह यादव का कहना है कि चूंकि मामला उनके थाना क्षेत्र का न होकर औरैया जनपद का है और जो कुछ भी बरामदगी हुई है वह वहीं की पुलिस ले गई है।






Leave a comment