0 एसडीएम और सीओ ने पडरी में चैपाल लगा कर सुनी समस्यायें
कोंच-उरई। एसडीएम और सीओ ने ब्लॉक कोंच के ग्राम पडरी में चैपाल लगा कर समस्यायें सुनीं। ग्रामीणों द्वारा बताई गईं समस्याओं को लेकर एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट बना ली है जिसे सीडीओ को भेजा जा रहा है।
एसडीएम गोरेलाल शुक्ला की अध्यक्षता और सीओ अवधेश कुमार शुक्ल की मौजूदगी में ब्लॉक कोंच के ग्राम पडरी स्थित जूनियर हाईस्कूल में चैपाल लगाई गई। ग्रामीणों ने स्कूल की अधूरी पड़ी बाउंड्री बॉल की जहां मांग उठाई, वहीं गांव में स्थापित चार में दो विद्युत ट्रांसफॉर्मर खराब बताये गये। इसके अलावा गांव में 1500 मीटर सीसी के बाबजूद 600 मीटर की और जरूरत बताई गई। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समझा गया है। वे सीडीओ को रिपोर्ट बना कर भेजेंगे और उन्हें विश्वास है कि समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण करा दिया जायेगा। इस दौरान कोतवाल मनवीर सिंह, इलाकाई सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी तथा सैकड़ा भर ग्रामीण मौजूद रहे।






Leave a comment