
उरई जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव मे सभी 25 सदस्यो द्वारा मत प्रयोग से तमाम अटकलें ख़ारिज हो गयीं.. . खराब सेहत के बावजूद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशु पाल सिंह यादव भी आखिर वोट डालने कलेक्ट्रेट पहुँचे ..सबसे पहले वोट सुमन निरंजन ने डाला आखिर मे शिशु पाल के बाद इच्छा राजे और महंत कृष्ण पाल सिंह ने अपने -अपने मत का प्रयोग किया …रोमांचक चुनाव के बावजूद पहली बार जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी तनाव के पूरी तरह शांति और सदभाव के माहौल मे हुआ …प्रशासन ने काफी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी लेकिन परेशानी का कोई मौका अंत तक नही आया …मतदान पूरा हो जाने के बाद भी सस्पेंस बरकरार है ..इस बीच मत गणना शुरू हो गई है …..






Leave a comment