30orai05रामपुरा-उरई। सिद्धेश्वर मंदिर पर व्यापारियों और व्यवसायियों ने बैठक की जिसमें व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में अमित पुरवार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि शिवकुमार गुप्ता गुल्लू मामा को महामंत्री बनाया गया है।
अन्य पदाधिकारियों में आज्ञाराम सोनी को उपाध्यक्ष, संतोष खटीक को मंत्री, ओम प्रकाश सोनी को संगठन मंत्री, दीपक गोस्वामी को कोषाध्यक्ष, शानू टेलर्स को मीडिया प्रभारी, लाला रमेश चंद्र पुरवार को महासचिव और रमेश राठौर को सचिव मनोनीत किया गया है।
वहीं सदस्य के रूप में चंद्रशेखर याज्ञिक, दिनेश सोनी, शिवम दीवौलिया, अजय पुरवार, मोहम्मद हनीफ, सीताराम कठिल, प्रमोद यादव, दीपू यादव, माठू खान, शिवपाल सेंगर और राजकुमार शिवहरे को स्थान दिया गया है।

Leave a comment