कोंच-उरई। बहुजन पार्टी की सरकार में ही प्रदेश का चैतरफा विकास सम्भव है दंगो व भ्रष्टाचार गुण्डागर्दी से निजात पाना है तो प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना है बहिन मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। उक्त उद्गार व्यक्त किये सागर म.प्र. से आये मु0 सुफी शकील मकरानी ने। सागर म. प्र. से चलकर कोंच आये सूफी शकील मकरानी पहिले बाबा कलन्दर शाह की दरगाह पहुॅचें जहाॅ स्वाजातीय बंधुओ से मिले तदुपरांत पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता की तथा बहुजन समाज पार्टी की विशेषताओं से भरा एक प्रेस नोट दिया। उन्होंने प्रेस नोट में और स्वयं की अनौपचारिक वार्ता में कहा जब जब बी.एस.पी. की सरकार रही है प्रदेश में अमन चैन रहा है सपा भाजपा दोनो की दंगा कराने वाली पार्टियाॅ है किसी सत्ता में अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार ढाया जाता है तो किसी सत्ता में हरिजन दलितो को सताया जाता है। उन्होंन अपने समाज के भाईयों से आग्रह किया कि वे अबकी बार बसपा का साथ देकर बहिन जी को मुख्यमंत्री बनवाये इस मौके पर बसपा मुस्लिम भाई चारे के मण्डल अध्यक्ष काजी सिराजुद्दीन मुईन भाई नसरुद्दीन कमला खान सहित तमाम माॅमुन बंधु उपस्थित रहे।






Leave a comment