0 शौचालय बनवाने की उठाई माँग

30 konch 01कोंच-उरई। विकास खण्ड नदीगाॅव के ग्राम धंजा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बावर्दी निकाली स्वच्छता अभियान को बल देने के लिये रैली साथ ही शौचालयों से गांव को युक्त करने के लिये ग्राम प्रधान को सौंपा ज्ञापन। इतने में ही बच्चें संतुष्ट नहीं हुये। उन्होंने ग्राम प्रधान जगत सिंह कुशवाहा को अल्टीमेटम भी दिया कि एक महिने में गरीबो के घर में सुलभ शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया तो हम लोग स्कूल आना बंद कर देगे और भूख हड़ताल पर बैठ जायेगे। बच्चों ने अपने परिजनो को भी यही चेतावनी दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय धंजा के प्रधानाध्यापक रामशंकर छानी ने बच्चों के इस कदम की सराहना करते हुये ग्राम प्रधान से अनुरोध किया कि वे बच्चों की माॅग को शीघ्र पूरा करें। इस रैली के अवसर पर शिक्षक देवेन्द्र रामेन्द्र ऋषि जीतेन्द्र रिचा व प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम सुन्दर कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

Leave a comment