0 विद्युत विभाग सोया गहरी नींद में, गर्मी से ग्रामीण जन बेहाल
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। कांेच तहसील के ग्राम लौना में कई दिनों से बिजली देखने के लिये तरस रहे साथ अत्याधिक गर्मी पड़ने से गाॅव के कई लोग कई बीमारियों के शिकार हो चुके है विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी विभाग गहरी नींद में सोया नजर आ रहा है कोंच तहसील के ऐसे कई गाॅव है जो विद्युत विभाग की उदासीनता की भेंट चढ़े हुये है। ग्राम लौना में युवा बुजुर्ग व नव जवानों में विद्युत विभाग के प्रति गुस्सा फूटता नजर आ रहा हैै। गाॅव के ही राजकुमार पटेल रुद्र प्रताप पटेल (चच्चा) श्याम किशोर प्रजापति आशोक कुमार बब्बू अरुण पटेल सुशील प्रजापति गजेन्द्र तिवारी कुन्दन सोनू पटेल राघवेन्द्र पटेल कृपाराम गोस्वामी वीरेन्द्र पटेल राघवराम गोस्वामी सहित कई लोगो में विद्युत विभाग के प्रति गुस्सा नजर आ रहा है जब इस मामले में ग्राम प्रधान हमीर सिंह से बात हुयी तो ग्राम हमीर सिंह कुशवाहा ने कहा शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जायेगा। गाॅव के कई लोगो ने बताया कि अगर अपने पास कुछ भंेट चढ़ाने के लिये विभाग के कर्मचारी को देना पड़ता है अगर नहीं दिया तो कार्य नहीं होगा। मालूम हो कि उरई से कोंच पावर हाऊस तक आने में ग्रामीणो से तीन से चार हजार रुपये तक की राशि भी वसूली जाती है साथ में गाॅव में ट्रांसफार्मर रखवाने के लिये भी एक हजार से दो हजार तक का चढ़ावा चढाना पड़ता है। साथ ही चढ़ावा देने के साथ साथ ग्रामीणो को अपने बिल का भी भुगतान करना पड़ता है विद्युत विभाग की लापरवाही पूर्ण कार्यशैली से परेशान लोगो ने कहा है कि शीघ्र ही विभाग के कर्मचारियों के प्रति दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग के एस.डी.अे. से शिकायत करने की ठान ली है।
क्या कहते है विद्युत विभाग के एस.डी.ओ.
इस मामले में विद्युत विभाग के एस.डी.ओ. कौशलेन्द्र सिंह नेे कहा कि ग्राम लौना में कई दिनो से ट्रांस्फार्मर फूंका पड़ा है साथ ही विभाग के कुछ कर्मचारी चढावा व पैसे माॅगते है तो आप सीधे मुझे अवगत करायें ऐसे कर्मचारियों के प्रति कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा शीघ्र ही ग्राम लौना में नये ट्रांसफार्मर की व्यस्था करायी जायेगी ग्रामीण जन बिल के अलावा किसी तरह की रिश्वत न दे अगर कोई लेता है तो सीधे हमको अवगत करायें।
अत्याधिक गर्मी से बीमारियों की भेंट चढ़ रहे नौनिहाल
ग्राम लौना में कई दिनों से फूंके पड़े ट्रांस्फार्मर से छोटे छोटे नौनिहालों को बीमारी घेर रही है साथ ही मलेरिया टायफाई उल्टी दस्त जैसी बीमारियों का बोलबाला नजर आ रहे और प्राईवेट व सरकारी अस्पतालों में भी बीमारियों के कारण बिस्तर कम होते नजर आ रहे
है।
कैसे फुंकता है ट्रांसफार्मर
कई सालों से पुरानी हाईटेशन तार से ही गाॅव में गई स्थानों पर फाल्ट होता रहता है। तार अधिक वर्ष होने के कारण कमजोर हो चुके है जिससे फाल्ट होते रहते है जिससे ट्रांसफार्मर फंुक जाता है जिससे 5 से 10 दिन ही चलता है नया ट्रांसफार्मर।

Leave a comment