कोंच-उरई। पिलिंग मशीन चलाने बाला एक युवक आज बिजली करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया है, उसे यहां एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इदरीश (20) पुत्र इस्माइल निवासी जवाहर नगर कोंच गड्ढे खोद कर पिलर भरने का काम करता है। आज सुबह लगभग दस बजे वह ट्रैक्टर में ड्रिल मशीन लगा कर जा रहा था, एक जगह उसकी मशीन घरेलू कनैक्शन की डोरी में फंस गई जिसे निकालने के लिये इदरीश ड्रिल मशीन पर चढ कर हटाने लगा और ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।






Leave a comment