माधौगढ़-उरई। राशनकार्ड धारक खबरदार हो जायें क्योंकि नये शासनदेश पर अमल के चलते उन्हें आधार कार्ड न होने पर राशन सामग्री से वंचित कर दिया जायेगा।
उधर नगर पंचायत माधौगढ़ में 20 प्रतिशत नगर पंचायत रामपुरा में 67, ऊमरी में 39 जबकि ब्लाॅक रामपुरा में 44 और ब्लाॅक माधौगढ़ में 40 प्रतिशत कार्ड धारकों मात्र ने ही अभी तक अपनी आधार कार्ड संख्या जमा कराई है। पूर्ति निरीक्षक अमोल सिंह चैहान ने कहा कि अगले माह से आधार कार्ड नंबर जमा न कराने वाले राशनकार्ड धारकों को कोई सामग्री नही मिलेगी। उन्होंने कोटेदारों को भी चेतावनी दी है कि वे जिन उपभोक्ताओं के आधार कार्ड नंबंर नही मिले हैं उनकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराये अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।






Leave a comment