माधौगढ़-उरई। गड़बड़ियों के कारण रामपुरा ब्लाॅक के ग्राम नावर के कोटेदार को एसडीएम सुरेश कुमार सोनी ने निलंबित कर दिया है।
पूर्ति निरीक्षक अमोल सिंह चैहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नावर के कोटेदार रामदास के खिलाफ राशन वितरण में गंभीर अनियमितता की शिकायतें हुई थीं। एसडीएम ने सरसरी तौर पर इन शिकायतों में सत्यता मिलने के बाद कोटेदार के खिलाफ उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।






Leave a comment