shikshakउरई। प्राथमिक शिक्षक संघ सभी ब्लाॅकों में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और सेवा निवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करायेगा। स्टेशन रोड स्थित अध्यापक भवन में प्राथमिक शिक्षक संघ की शनिवार को जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि कोंच में गोष्ठी 7 सितंबर को व नदीगांव में 14 सितंबर को आयोजित होगी। अन्य ब्लाॅकों की इकाइयों से गोष्ठी के लिए तिथि निश्चित करने को कहा गया है।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रदीप कुमार पांडेय से शिक्षकों की चयन वेतनमान की पत्रावलियों का अविलंब निस्तारण करने, रिक्त पदो के सापेक्ष पदोन्नतियां और शौचालय निर्माण में शिक्षकों का उत्पीड़न रोकने की मांग की। जिला मंत्री संजय दुबे ने ब्लाॅकों में होने वाली शैक्षिक उन्नयन गोष्ठियों में सभी साथियों से बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की अपील की।
जिला मंत्री संजय दुबे, सरंक्षक रामराजा द्विवेदी, जगत निरंजन, नरेश निरंजन, युद्धवीर कंथरिया, अनुराग मिश्रा, विद्यासागर मिश्र, बड़े राजा, सोम त्रिपाठी, अरुण निरंजन, प्रेमचंद्र निरंजन, मनीष समाधिया, उदयवीर निरंजन, राजेश शुक्ला, सतीश कुमार, देव कुमार, अनादि विक्रम द्विवेदी, रविशंकर, रामकृष्ण त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment