0 बुढवा मंगल, बकरीद, गणेश विसर्जन व जल विहार एक साथ
0 हनुमान मंदिरों, मस्जिदों व ईदगाह का किया निरीक्षण
konch3कोंच-उरई। प्रमुख सनातनी पर्व बुढवा मंगल और मुस्लिम पर्व बकरीद को ध्यान में रखते हुये प्रशासन चाक चैबंद है, रविवार को अधिकारियों ने ईदगाह के अलावा कस्बे की विभिन्न मस्जिदों तथा हनुमान मंदिरों का निरीक्षण कर रूट आदि में आने बाले अवरोधों को परखा। इस निरीक्षण के पीछे प्रशासन की मंशा यह भी रही कि अगर कहीं किसी प्रकार की समस्या हो तो समय रहते उसका निदान करा दिया जाये ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपट सके।
कमोवेश एक ही दिन 13 सितंबर को कई पर्व एक साथ पड़ रहे हैं जिनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों ही पर्व शामिल हैं। बुढवा मंगल, गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन और जल विहार जैसे हिंदू पर्वों के अलावा उसी दिन बकरीद भी है। इन पर्वों को लोग शांतिपूर्ण ढंग से मनायें और किसी प्रकार का व्यवधान न आने पाये इसके लिये प्रशासन पूरी तरह से चाक चैबंद है। रविवार को तहसीलदार भूपाल सिंह, कोतवाल मनवीर सिंह और नगर पालिका के सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह ने संयुक्त रूप से ईदगाह, कस्बे की उन मस्जिदों जहां बकरीद की नमाज अता की जानी है का स्थलीय निरीक्षण कर खुद को आश्वस्त किया कि कहीं किसी प्रकार का अवरोध रूट में नहीं है। इसके अलावा कस्बे के हनुमान मंदिरों में भी जाकर व्यवस्थायें देखीं। उन्होंने लोगों से बातचीत भी की और समस्यायें जानने का प्रयास किया, अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी को कोई अस्वाभाविक बात नजर आये तो उसे प्रशासन में बैठे अधिकारियों के साथ जरूर शेयर करें ताकि समस्या का समय रहते निदान कराया जा सके। अधिकारियों ने यह भी कहा कि पुलिस और पीएसी बल पर्याप्त संख्या में रहेगा मौजूद ताकि त्योहार निर्विघ्न संपन्न हो सकें। उन्होंने जोड़ा कि पैनिक क्रियेट करने बालों के साथ सख्ती से निपटा जायेगा। इस दौरान राजाभैया, खुर्शीद, अजयकुमार आदि मौजूद रहे।
सुरक्षा में चूक कतई न हो-एएसपी
konch4एक साथ पड़ रहे हिंदू और मुस्लिम पर्वों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में कोताही नहीं बरतने के निर्देश आज अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद ने कोतवाली पुलिस को दिये। उन्होंने कहा कि पुलिस और पीएसी बल की कोई कमी नहीं है और जितनी जरूरत के मुताबिक इन्हें तैनात किया जायेगा ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने नागरिकों से भी आह्वान किया कि मिलजुल कर त्योहार मनायें। एएसपी ने कोतवाली के अभिलेखों का भी मुआयना किया।

Leave a comment