जालौन-उरई
। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के उद्घोष के साथ श्रीगणेश मूर्ति का विसर्जन पूर्ण श्रृद्धा के साथ भक्तों द्वारा ग्राम लौना स्थित तालाब में किया गया। इस दौरान प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
नगर मंे मोहल्ला गणेशजी श्रीगणेश मित्र मंडल के तत्वावधान में गणेश मंदिर पर श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना की गई थी। जिसके अंतिम दिन श्रीगणेश प्रतिमा के विसर्जन को लेकर श्रीगणेश प्रतिमा को जूलस की शक्ल में नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाला गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्तजन गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू अल्दी आ का जयकारा करते हुए चल रहे थे। वहीं डीजे पर बज रहे श्रीगणेश भजनों की धुनों पर थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान श्रृद्धालुओं ने जगह-जगह पंडाल लगाकर पानी व शरबत पिलाया। तो वहीं, मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। मूर्ति विसर्जन को लेकर किसी भी तरह की अराजकता न फैले इसके लिए स्थानीय थाने के अलावा आसपास के थानों की पुलिस फोर्स भी नगर के चप्पे चप्पे पर तैनात रही। जुलूस के साथ कोतवाली प्रभारी शिव सागर दीक्षित व चैकी प्रभारी मनोज सैनी चल रहे थे। तो वहीं, मूर्ति विसर्जन के दौरान लौना ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह ने भी प्रशासन के साथ पूरा सहयोग किया। इस दौरान आलोक याज्ञिक, महेश पाराशर, उमेश दीक्षित, नीरज सोनी, शिवम ताम्रकार, रामगणेश पाराशर, जीतू दुबे, सौरभ, छोटू, मानवेंद्र, प्रदुम्न, आजीत, विनीत सक्सेना, गोलू दादा आदि गणेश भक्त उपस्थित रहे।
इस खबर को अपने दोस्तों के साथ साझा करें..
Leave a comment