उरई। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया ने कहा है कि स्कूलों के लिए जारी अवकाश तालिका में करवा चैथ को अंकित नही किया गया है जबकि इसके पहले करवा चैथ पर अवकाश की परंपरा रही है। उन्होंने बीएसए से इस मामले में अपेक्षित कदम उठाने की मांग की है।
उनकी ओर से जारी विज्ञप्ति में संगठन के जिला मंत्री संजय दुबे ने बताया कि श्री भाटिया ने कहा है कि करवा चैथ महिलाओं का प्रमुख त्यौहार है। उस दिन महिलाएं पूरे दिन उपवास रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। इसलिए करवा चैथ की प्रमुखता को देखते हुए महिला शिक्षकाओं का पूर्व की तरह अवकाश घोषित किया जाये।






Leave a comment