उरई। मोहल्ला बघौरा में पूर्व नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी किशोरी लाल बाल्मीकि के आवास पर पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी कृपाराम बाल्मीकि की अध्यक्षता में विजय दशमी मिलन एवं महर्षि बाल्मीकि प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस अवसर पर किशोरी लाल बाल्मीकि ने कहा कि वर्तमान स्थिति में सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षिक और आर्थिक धरातल पर बाल्मीकि समाज की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। जनपद जालौन में बाल्मीकि समाज की तादाद एक लाख से अधिक होने के बावजूद किसी भी प्रमुख राजनैतिक दल ने इस समाज को राजनैतिक स्तर पर आगे बढ़ाने पर दिलचस्पी नही ली।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे डिग्निटी फाॅउंडेशन से जुड़े बुजुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता भग्गूलाल बाल्मीकि ने कहा कि उनके समाज ने हर वर्ग, हर धर्म और हर जाति की सेवा सदियों तक की लेकिन इसके बदले में उसे जूठन, फटे-पुराने कपड़े और चंद रुपयों के अलावा क्या मिला। अगर कुछ दिया गया तो केवल अछूत की अधम में धकेलने वाली पहचान। उन्होंने कहा कि इस समय राजनैतिक माहौल गरमाया हुआ है। ऐसे में बाल्मीकि समाज के सशक्त प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत राज अधिकारी कृपाराम बाल्मीकि की पैरवी संगठित रूप से पूरे समाज को करनी चाहिए जो सक्षम होने के कारण जन प्रतिनिधि बनने पर समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
बत्तू लाल चाखी, रोशन, बाला प्रसाद एट, नन्ना सतोह, रंजीत अंडा, दीपू पंेटर, धर्मेंद्र कोंच, मंगल तीतरा, मुन्ना माधौगढ़, बब्लू कुरौंती, विजय नेता जालौन, मूलचरण, भगवान दास खरूसा, वीरेंद्र रिनियां, पहूली के ग्राम प्रधान अशोक, रमेंश चंद्र, संतू सिहारी आदि मौजूद रहे। आभार प्रदर्शन कृपाराम जी ने किया।






Leave a comment