उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 नवंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय और कोंच, कालपी व जालौन स्थित तहसील स्तरीय वाहय न्यायालयों में प्रातः 10 बजे से किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अलका भारती ने बताया कि जो भी लोग अपने लघु आपराधिक प्रकरण को सुलह-समझौते से निपटाने के इच्छुक हों वे संबधित न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर अपना प्रकरण उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नियत करा लें। इसमें किसी प्रकार की समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संपर्क स्थापित कर सकते हैं।






Leave a comment