उरई। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय आवाहन पर अनिश्चित कालीन हड़ताल के 27 वें दिन भी इंजी. आरसी पस्तोर की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स के तत्वाधान में जिला परिषद स्थित लोक निर्माण विभाग परिसर में एकजुट होकर धरना प्रदर्शन किया।

13oct2016-3
उन्होंने कहा कि जनपद के सभी अधिशाषी अभियंताओं को पत्र लिखकर अवगत कराया गया कि जनपद में अवर अभियंताओं की अनुपस्थिति में आप के द्वारा जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे है उन्हें तत्काल बंद कराया जाए। मार्शल टीम के चेयरमेन इंजी. शत्रुघन सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों को एकजुट होकर 4800 ग्रेड पे पाने के लिए संषर्घ जारी रखने को कहा और संरक्षक इंजी. एसपी राजपूत ने कहा कि जब तक हमारी मांगे 4800 गे्रड पे एवं पदोन्नति वेतनमान सात, चैदह, एवं बीस सरकार पूरी नही करेगी जब तक हमारा संघर्ष अनवरत चलता रहेगा। लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी. शफीउल्ला ने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नही हुई तो हड़ताल का अग्रिम स्तर जेल भरो आंदोलन होगा। हड़ताल में संघर्ष समिति के चेयरमेन इंजी. जर्नादन सिंह राजपूत, इंजी. वीरसिंह यादव, इंजी. कालीचरन त्रिपाठी, जनपद लोक निर्माण सचिव इंजी. सुनील कटियार, इंजी. सतीश कुमार, इंजी. संतोष अग्रवाल, इंजी. जगदीश कुमार, इंजी. केसी भरद्वार, इंजी. विष्णुदत्त, इंजी. राधेश्याम, इंजी. राजकुमार, इंजी. वीरेन्द्र कुशवाहा, इंजी. केएल पोरवाल, आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत सक्सेना द्वारा किया गया।

Leave a comment