कोंच-उरई। आज तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी मुईनउल इस्लाम ने अनुपस्थित बीएलओ की बैठक कर उन्हें आवश्यक कड़े निर्देश दिये। दो दिन पूर्व उपजिलाधिकारी द्वारा दिये गये प्रशिक्षण शिविर में अनुपस्थित रहे 52 बीएलओ को एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गयी थी। जिसके तहत आज तहसील सभागार में अनुपस्थित रहे बीएलओ को निर्देश देते हुये कहा कि सभी बीएलओ को जेन्डर एवं एपिक रेसियो मौखिक याद होना चाहिये। आगामी 22 व 23 अक्टूबर को विशेष शिविर अभियान के तहत जिला स्तरीय एवं निर्वाचन कार्यालय द्वारा बूथों का निरीक्षण होगा। उन्होनें कहा कि सभी बीएलओ अपना जनगणना रजिस्टर मैन्टीनेन्स रखें। अपने अपने बूथ क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे कर रजिस्टर मेें अंकित करें।
एसडीएम मुईनुल इस्लाम ने बीएलओ को कड़ी ताकीद करते हुये कहा कि उनका काम कतई संतोषजनक नहीं है, नही अभिलेख कायदे से बनाये गये हैं और न ही उनमें इच्छित सूचनायें दर्ज की गई हैं। यह स्थिति नाकाबिले बर्दाश्त है और निर्वाचन के इस अति महत्वपूर्ण कार्य में इस तरह की ढील पोल कतई नहीं बर्दाश्त की जायेगी। उन्होंने कहा कि अपने अपने बूथों पर जाकर एक बार पुनरू मतदाता सूचियों का अवलोकन करें और जो भी छूट रहा हो उसे उसमें शामिल करें। इस समूची कार्यवाही में ध्यान देने योग्य विंदु जेंडर और इपिक रेशियो है जिस पर काफी सतर्कता पूर्वक काम करने की जरूरत है क्योंकि कोंच तहसील में जेंडर रेशियो काफी कम है। उन्होंने इस बात पर कड़ा एतराज जताया कि मतदाता सूची में दिव्यांगों को छोड़ा जा रहा है, कोई भी दिव्यांग छूटना नहीं चाहिये। उन्होंने कहा कि बीएलओ की बैठक हर सप्ताह होगी और कार्य की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। इस काम को हल्के में बिल्कुल न लें। इस दौरान निर्वाचन कार्यालय से प्रशान्त विश्वकर्मा, विनीता शर्मा, शान्ति देवी, मुन्नी देवी, बाबूराम अहिरवार, उमा देवी, उर्मिला, रामसिया, रविन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment