konch-2कोंच-उरई। कोंच कोतवाली में समाधान दिवस सम्पन्न किया गया। जिसमेें एसडीएम मुईनुल इस्लाम एवं क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला ने फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुना। समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें राजस्व से सम्बन्धित आयीं। वहीं एक शिकायत मारपीट से सम्बन्धित आयी। कुल 6 शिकायतें आयीं, जिसमें दो शिकायतों के निस्तारण हेतु तत्काल उपजिलाधिकारी ने टीम भेजी। उन्होनें समाधान दिवस में उपस्थित लेखपालों को निर्देश देते हुये कहा कि लेखपाल अपने अपने कार्य को गम्भीरतापूर्वक करें। शासन की मंशा के अनुसार कार्य किया जाना चाहिये क्योंकि समाधान दिवस जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सम्पन्न किये जाते हैं और समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्या को गम्भीरता से निस्तारण किया जाये। आज समाधान दिवस में भैयालाल पुत्र कुल्ले निवासी वस्ती, राजकुंवर पुत्र हरदयाल निवासी कुदरा, कुलदीप पुत्र रामसेवक निवासी सुभाष नगर कोंच ने चकरोड से सम्बन्धित शिकायतें दी। सोनू सोनी पुत्र श्यामकिशोर निवासी जयप्रकाश कोंच ने प्रार्थनापत्र देते हुये बताया कि कई बार शिकायती पत्र देने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इस दौरान कोतवाल मनवीर सिंह, लेखपाल नरेन्द्र सिंह, बलराम सिंह, केश कुमार, काशीप्रसाद, प्रेमनारायन मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह निरंजन, वीरेन्द्र सिंह, दिनेश मिश्रा, आरती निरंजन, संजना कुमारी, रमेशचन्द्र, प्रेम किशोर, रामविहारी राठौर, कौशल किशोर आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment