जालौन-उरई। लहचूरा गांव में स्थित तालाब पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पीड़ित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए की। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से दबंगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाए जाने की मांग भी की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम लहचूरा निवासी राजेंद्र जाटव, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, अरविंद्र सिंह, दिनेश कुमार, बुद्ध सिंह, हरीराम आदि ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनके गांव में स्ािित तालाब संख्या 271 तथा 227 पर गांव के ही दबंग अवध किशोर व जितेंद्र कुमार द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर तालाब में मिट्टी भरकर निर्माण कार्य कर लिया गया है। इतना ही नहीं दबंगों में तालाब में जाने वाली नालियों को भी अवरूद्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मरघट तक जाने का रास्ता भी इसी तालाब से होकर है। परंतु दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने के चलते ग्रामीणों को मरघट जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से जनहित में दबंगों द्वारा उक्त तालाब पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की।







Leave a comment