जालौन-उरई। पति को अवैध संबंधों से रोकने पर पति व प्रेमिका द्वारा मिलकर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा व हाल निवास मोहल्ला काशीनाथ निवासी श्रीमती साधना देवी पत्नी कृष्णचंद्र ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए लिखा कि उसका पति नगर में ही स्थित एक मटर प्लांट पर काम करता है। वहीं एक तलाकशुदा महिला से उसके अवैध संबंध हो गए। उसके पति ने उसके सारे जेवर आदि भी उसी महिला को दे दिए। पहले तो वह उस महिला से बाहर ही मिलता था। परंतु शुक्रवार को उसका पति उक्त महिला को लेकर घर आ धमका। जब उसने इसका विरोध किया। तो पति व उसकी प्रेमिका ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। इसके साथ ही धमकी दी यदि उसे घर में रहना है तो उसकी प्रेमिका के साथ रहना होगा। अन्यथा ही स्थिति में उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित पत्नी ने पति व उसकी प्रेमिका पर हत्या की आशंका जाते हुए न्याय की गुहार लगाई।







Leave a comment