cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। दबंगों द्वारा चकरोड पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करा लेने की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त चक रोड पर अवैध कब्जों को हटवाए जाने की मांग भी की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी सेवाराम, शिनारायण शर्मा आदि ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए बताया कि गांव में स्थित चकरोड संख्या 466 व 167 सरकारी नक्शों में प्रदर्शित है। उक्त चकरोडों पर पछिले काफी समय से दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य कर लिया गया है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से भी की थी। जिस पर उन्होंने जांच कराए जाने का आश्वासन दिया था। परंतु तीन माह बीतने के बाद भी दबंग अभी भी उक्त चकरोड पर कब्जा किए है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त चकरोडों की जांच कर अवैध कब्जों को हटवाए जाने की मांग की।

Leave a comment