जालौन-उरई। कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान में दो बसों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया तथा लगभग 4 हजार रूपए समन शुल्क वसूला भी वसूला गया।
शुक्रवार की शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह में कोतवाली में तैनात एसआई सलमान अली सहित पुलिस फोर्स द्वारा दोपहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। बिना हेलमेट लगाए, सीट बेल्ट लगाकर न चलने, तीन सवारी बैठाकर चलने, नंबर प्लेटों में मानक के अनुसार नंबर लिखने तथा वाहन का बीमा रजिस्ट्रेशन आदि कागजात पूरे न मिलने पर दो बसों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक दो पहिया व चार पहिया वाहनों का चालान किया गया तथा 2 बाइक सीज की गई। इसके साथ ही वाहन चालकों से लगभग 4 हजार रूपए सम्मन शुल्क भी वसूला गया।







Leave a comment