cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। कुठौंदा बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा मानक के अनुसार ड्रेसें न खरीदने तथा मिडडे मील में घोटाला किए जाने की शिकायत ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए की।
तहसील क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग प्रधान मधु द्विवेदी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए बताया कि उनके गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त हैं। हाल ही में विद्यालय के बच्चों के लिए नियमों को ताक पर रखकर गुणवत्ताहीन ड्रेसें खरीदी गई हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्या द्वारा मिडडे मील में गुणवत्ताहीन भोजन बनवाया जाता है तथा मिडडे मील रजिस्टर में बच्चों की उपस्थिति से अधिक संख्या दर्शाई जाती है। तो वहीं, स्कूल में तैनात रसोइया का भी चयन भी नियमों को ताक पर रखकर किया गया है। ग्राम प्रधान ने छात्रों के हित में प्रधानाचार्या के खिलाफ जांच कराकर कार्यवाही किए जाने की मांग की।

Leave a comment