cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुए समाधान दिवस के दौरान मात्र 3 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण न होने से फकिरयादी मायूस होकर लौटते नजर आए।
शासन द्वारा फरियादियों के हितार्थ शनिवार को प्रत्येक थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसमें उपजिलाधिकारी के अलावा थानों की पुलिस कानूनगो व लेखपाल आदि उपस्थित रहते हैं। शासन की मंशा थी कि सभी अधिकारियों की मौजूदगी में समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। जिससे फरियादियों को बेवजह जगह, जगह भटकना न पड़े। परंतु मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण न होने के चलते तथा प्रचार प्रसार के अभाव में इस प्रकार के आयोजन औपचारिकता मात्र बनकर रह गए हैं। शनिवार को उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मात्र 3 फरियादियों ने ही जमीन पर कब्जे तथा बंटवारे को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। परंतु मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण न होने से फरियादी मायूस होकर लौटते नजर आए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित, कानूनगो बाबूराम, सदर लेखपाल शिराज सिंह, दुर्गा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment