कुठौंद-उरई। प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर एक पूर्व फौजी और उसके परिजनों पर दबंगों ने हमला बोलकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बताया जाता है कि पूर्व फौजी गंगाराम नैनापुर चैराहे पर एक होटल पर चाय पी रहे थे तभी प्रधानी के चुनाव में हुई रंजिश से बौखलाये राजू पुत्र महादेव ने आधा दर्जन सशस्त्र लोगों के साथ उन्हें घेर लिया पहले उन्होंने गंगाराम की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद उसके सिर में लाठी दी जिससे वह गश खाकर गिर पड़ा। तब तक गंगाराम के परिवार के लोग मौके पर दौड़े चले आये जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, हमलावरों ने उन्हें भी लाठियों से मारमार कर बिछा दिया।
घायलों में गंगाराम फौजी के अलावा उनका पुत्र बृजभान सिंह, बहू कमला देवी और अर्चना देवी शामिल हैं। गंगाराम की ओर से चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है जबकि दूसरे पक्ष ने भी तहरीर गंगाराम सहित उनके परिवार के लोगों के खिलाफ दी है। पुलिस ने एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया।







Leave a comment