उरई। कोतवाली क्षेत्र के धरगुवां गांव में एक घर में आग लगने से 38 वर्षीय युवक छत्रपाल झुलस गया।
आगजनी की एक अन्य घटना में एट में बीती रात बंद हो चुकी न्यू किराना स्टोर की दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक नरेश पाल को जैसे ही सूचना मिली वे बदहवास होकर दौड़े-दौड़े मौके पर आये लेकिन तब तक ऊंची-ऊंची लपटों से उनकी दुकान घिर चुकी थी। खबर मिलने तक फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर आ गई। घटना में दुकानदार का सामान जल जाने की वजह से भारी नुकसान हो जाने का अनुमान है।







Leave a comment