cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकुठौंद-उरई। मोटर साइकिल की टक्कर लगने से वृद्धा की मौत हो गई।
बावली रोड पर मनोहर गेस्ट हाउस के सामने शनिवार को दोपहर में पैदल जा रही निजामपुर निवासी रामवती (65वर्ष) पत्नी अवध नारायण को मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन हालत बहुत ही नाजुक होने के कारण वहां उनका उपचार नही हो सका जिससे उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय वे रास्ते में ही वे चल बसी।

Leave a comment