उरई। शासन द्वारा शुक्रवार को पुलिस विभाग में थोक में किये गये तबादलों में जालौन के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी को भी रुखसत कर दिया गया है। उन्हें 37वीं वाहिनी कानपुर में पीएसी कमांडेंट के बतौर नई नियुक्ति दी गई है। जबकि उनके स्थान पर इटावा और मथुरा के एसएसपी रह चुके राकेश कुमार सिंह को यहां भेजा गया है। जो कि इस समय डीजीपी कार्यालय से संबद्ध हैं।
लेकिन संकेत यह मिले है कि राकेश कुमार सिंह जालौन के एसपी के बतौर अपनी पोस्टिंग को डिमोशन मान रहे हैं जिसके कारण वे जालौन आने के इच्छुक नही हैं। निवर्तमान एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का भी कहना है कि श्री सिंह कब चार्ज लेने आयेंगे इसकी पक्की जानकारी नही हो पा रही है।
इन स्थितियों के बीच सत्ता में नजदीकी पैठ रखने वाले कुछ लोगों ने अशोक कुमार त्रिपाठी और डाॅ. राकेश कुमार सिंह के स्थानांतरण आदेश को निरस्त कराने की कोशिश शुरू कर दी है। इस सरगर्मी की वजह से विभाग के लोग भी दुविधा में आ गये हैं। सोमवार तक यह स्पष्ट हो पायेगा कि अशोक कुमार त्रिपाठी का स्थानांतरण स्टे होता है या नही।







Leave a comment