cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। रामपुरा में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए विभाग ने शनिवार से कई दिनों तक लगातार चलने वाले अभियान को छेड़ दिया है। पहले दिन एसडीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह और जेई मोहन कृष्ण के नेतृत्व में चेकिंग टीम ने डोर टू डोर जाकर कटिया से बिजली जलाने वालों की जानकारी ली। इसमें 13 बकायेदारों के कनेक्शन भी काट दिये गये।
रामपुरा में बिजली चोरी रोकने का कटिबद्ध अभियान छेड़ दिया गया। एसडीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस दौरान घरों के भीतर जाकर देखा जायेगा कि विद्युत उपयोग के लिए कितने उपकरण लगे हैं। इस आधार पर जहां जरूरत होगी लोड बढ़ाने की कार्रवाई भी की जायेगी। सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कटिया डालने वालों पर कोई रहम नही किया जायेगा। इसलिए ऐसे लोगों से विभाग का अनुरोध है कि उन्हें जलील होने की नौबत न आये इसके लिए वे तत्काल नये कनेक्शन के लिए अप्लाई कर दें। विभाग उन्हें जल्द से जल्द कनेक्शन करा देगा।
इसके साथ ही एसडीओ ने बकायेदारी के कारण विच्छेदित कनेक्शन मालिकों से कहा है कि वे चोरी छुपे फिर से कनेक्शन जोड़ने की गुस्ताखी न करें। अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनके खिलाफ एफआईआर होगी।

Leave a comment