cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। झिंझिया मेला से लौटकर घर जा रही महिला के साथ गांव के ही युवक द्वारा छेड़खानी किए जाने तथा विरोध करने पर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी रामसिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को सुबह लगभग चार बजे उसकी पत्नी गांव में लगे झिंझिया मेले से लौटकर घर आ रही थी। उसके घर में घुसते ही पहले से ही घात लगाए बैठा गांव का ही युवक भारत सिंह जबरन घर के अंदर घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पत्नी द्वारा विरोध किए जाने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। तभी शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

Leave a comment