cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। पुरानी रंजिश को लेकर भतीजे द्वारा क्रिकेट के बैट से चाचा को मारपीट कर घायल किए जाने की शिकायत पीड़ित चाचा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशियाना निवासी अवधेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा राहुल उससे पुरानी रंजिश मानता है। शनिवार की रात्रि लगभग 10 बजे वह अपने घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। तभी उसका भतीजा राहुल वहां आ गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने हाथ में पकड़े क्रिकेट बैट से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।

Leave a comment