cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये ऐलान के बाद आम लोगो को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है बैंको में लम्बी लाइन लगानी पड़ रही है बैंको में मेले जैसा नजारा दिखाई दे रहा है। नवम्बर रात से बन्द हुये 500 व 1000 के नोटो को बदलवाने की कशमाकश जारी है। बैंको में 4000 रुपये तक के नोट सीधे बदले जा रहे है जिसका खाते से कोई लेना देना नहीं है। बस आपको आधार कार्ड देना होगा और आप अपनी करेन्सी बदल सकते है बैंको में बढ़ती भीड़ को देखकर बैंको के काम काज को बढ़़ाया गया है। अब बैंको में ही घण्टो तक काम काज किया जायेगा। जबकि रविवार को होने वाले अवकाश को निरस्त कर दिया गया। बाजार में खुले पैसे न होने पर बिक्री धीमी हो गयी वही महिलाओं द्वारा पति से छुपाये गये रुपये भी उजागर हो रहे है जिस पर महिलाओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिक्रियायें दी कहा कि घर ग्रहस्थी के लिये बचाकर रखे पैसो को उजागर करना पड़ रहा है जबकि इन पैसो के बारे में पतियों को जानकारी नहीं रहती है। कोंच कस्बे की स्टेट बैंक ईलाहाबाद बैंक पंजाब नेशनल बंैंक सेन्ट्रल बैंक के अलावा बैंको पर महिलाये युवा बुजुर्ग के अलावा बच्चें भी लम्बी लम्बी लाइन में लगे नजर आ रहे है गौरतलब बात ये है कि लोग सुबह से शाम तक ही लाइन में लगे रहे है और बिना खाना खाये पीये धूप में भी धूप में भी लाईन नहीं तोड़ रहे है।

Leave a comment