0 42 करोड़ 64 लाख की लागत से बनेगा रोड
0 तीन माह में होगा पूर्ण कार्य: एम.एल.सी.
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। जनपद जालौन में रोडो का बेहाल देखते हुये कोंच उरई व कोंच एट रोड निर्माण हेतु मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कोर रोड नेटवर्क योजना के अन्तर्गत कोंच से उरई जाने वाले लोगो की परेशानी अब शीघ्र ही दूर हो जायेगा। मालूम हो कि अखिलेश यादव के निर्देश पर कोर रोड नेटवर्क योजना के अन्तर्गत कोंच उरई रोड करीब 28 किमी. की दूरी की लागत 42 करोड़ 64 लाख की कीमत से सी.सी. रोड 12 नवम्बर से मार्केण्डेश्वर तिराहे से आरम्भ होगा जो कि करीब 3 माह में पूर्ण होने का लक्ष्य बताया गया है। वही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कोंच कस्बे के कुअर पैलेस में धन्यवाद सभा का आयोजन किया जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कोंच उरई से स्वीकृत व काम आरम्भ होने पर धन्य सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एम.एल.सी. प्रतिनिधि आर.बी. निरंजन कोंच माधौगढ़ प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा उरई विधायक दयाशंकर वर्मा नगर पालिका प्रतिनिधि विज्ञान सिरौठिया सरनाम यादव माताप्रसाद झाॅसी व राजू चमरसेना ने अपने अपने विचार रखे और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुये कहा कि कोंच उरई रोड व कोंच एट रोट रोड का निर्माण शुरु होने से जनजा का रुझान पार्टी की ओर आकर्षित होगा और जालौन की बड़ी समस्या मात्र रोड ही है जो शीघ्र ही जनपद के सभी रोड बन जाये और आगामी 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को एक बड़ी जीत होगी। इस दौरान बैठ में प्रदेश सचिव व सभासद बादाम सिंह कुशवाहा ओे.पी. कुशवाहा क्रय विक्रय अध्यक्ष हरिश्चन्द्र तिवारी जिलापंचायत सदस्य कैलिया कृष्णपाल सिंह महन्त राजू पनयारा असित कुशवाहा रविकांत कुशवाहा के अलावा अनिल पटेल अनिल यादव गैस वाले प्रमुखता से मौजूद रहे।

Leave a comment