11orai05उरई। अंबेडकर चैराहे पर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक महिला को बाइक सवारों ने लूट लिया। पीड़िता पार्वती पत्नी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने अंबेडकर चैराहे पर जाते समय उसे रास्ता बताने के बहाने रोका और एक साइड ले जाकर उसकी चेन, झुमकी, मोबाइल, पोस्टआॅफिस की किताब, घर की चाबी और तीन हजार रुपये नगद लूट लिए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a comment