11orai04उरई। विकास भवन में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक करते हुए डीएम संदीप कौर ने कहा कि मतदाता सूचियों को अद्यतन करने का दायित्व निभाने में बीएलओ ईमानदारी से काम नही कर रहे हैं। 12 व 13 नवंबर को अंतिम पुनरीक्षण अभियान के लिए इसे देखते हुए जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेटों को व्यक्तिगत रुचि लेनी पड़ेगी।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर नये मतदाता बनने के फार्म 6 कम से कम 10 भरे जाने चाहिए। यह शासन और चुनाव आयोग की मंशा है। लेकिन 366 बूथ चिन्हित किये गये है जिनमें फार्म 6 कम संख्या में भरे गये हैं। इनमें माधौगढ़ क्षेत्र के 124 बूथ, कालपी के 154 और उरई-जालौन सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के 90 बूथ शामिल हैं। विशेष पुनरीक्षण के दौरान सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट स्वयं इन बूथों पर पहुंचकर आवश्यक संख्या में नये मतदाता आवेदन भरवाएं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी आरके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अक्षय त्रिपाठी आईएएस और एसडीएम सदर आलोक यादव आईएएस सहित सभी एसडीएम व सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

Leave a comment