उरई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने 10 नवंबर तक चली पार्टी की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं और आमजनों का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने ध्यान दिलाया कि परिवर्तन यात्रा में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमाभारती लखनऊ के महापौर और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव प्रदेश मंत्री सुरेश अवस्थी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भानु प्रताप वर्मा, जिला प्रभारी चंद्रभान राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री मुखमल पाल की सभाएं हुई। जिसमें लोगों ने भारी उत्साह दिखाया। उदयन पालीवाल ने लोगों से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग प्रदान करते रहने की अपील की।







Leave a comment