उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र में मुसमरिया में एक विवाहिता ने पति से हुई तकरार के बाद अपने ऊपर मिटटी का तेल डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जहां डाक्टर उसको बचाने की कोशिश में किसी तरह जुटे हैं।
मुसमरिया निवासी गजेंद्र सिंह के पत्नी पूजा (28वर्ष) का अपने पति से पैसे को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था। आज विवाद के दौरान वह इस कदर क्षुब्ध हो गई कि उसने कमरे के अंदर जाकर अपने ऊपर मिटटी का तेल उड़ेला और आग लगा ली। जब वह आग का गोला बनी चिल्लाते हुए दौड़ी तो घर के लोगों के होश फाख्ता हो गये। बाद में उसको जल्दी-जल्दी जिला अस्पताल लाया गया। डाॅक्टर का कहना है कि महिला 70 प्रतिशत जल गई है। उसका उपचार शुरू कर दिया गया है लेकिन जिला अस्पताल में सीमित साधनों को देखते हुए उसे मेडिकल काॅलेज झांसी के लिए लाजिमी तौर पर रेफर करना पड़ेगा।







Leave a comment