11orai02 11orai03उरई। जजी की हवालात में शुक्रवार को एक बंदी ने अपनी साफी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे पूरी जजी में हडकंप मच गया। कदौरा थाना अंतर्गत फरहानपुर गांव का रहने वाला परमेश्वरी (35) पुत्र लालाराम अपने ही भाई की हत्या के मामले में 2015 से स्थानीय जेल में बंद था। शुक्रवार को उसे पेशी के लिए जिला अदालत में लाया गया। इस दौरान उसकी मां उससे मिली और बातचीत में उसने नफरत के साथ उससे कहा कि तुम्हारे कर्म इतने खराब हैं कि तुम पूरी जिंदगी जेल से बाहर नही आ पाओगे। मां के इस ताने से परमेश्वरी डिप्रेशन में चला गया और उसने हवालात के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है क्योंकि जजी में भारी गहमा-गहमी रहती है साथ ही हवालात में कई बंदी होते हैं। इस आपाधापी में एक बंदी को फांसी लगाने का मौका कैसे मिल सकता है। खबर मिलने पर हड़बड़ाये पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह, सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक देवीगुलाम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment