उरई। पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह ने डकोर के थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन को इसी पद पर गोहन स्थानांतरित कर दिया है दूसरी ओर सिरसा कलार और डकोर में नये कोतवाल व कुठौंद में नये थानाध्यक्ष को तैनाती दे दी गई है।
डीजीपी के नये सर्कुलर की वजह से डकोर में प्रभारी निरीक्षक की तैनाती अनिवार्य हो गई थी। जिसका खामियाजा निर्विवाद होने के बावजूद जाकिर हुसैन को उठाना पड़ा। उनको गोहन थाने का चार्ज सौंप दिया गया है।
उधर जिले में नवागंतुक शशिकांत दीक्षित को सिरसाकलार में प्रभारी निरीक्षक और लालमणि को डकोर में प्रभारी निरीक्षक का दायित्व सौंपा है। इसके साथ ही आटा थाने की इटौरा चैकी के प्रभारी अखिलेश उमराव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। फैक्ट्री एरिया के चैकी इंजार्च कमल प्रताप को इटौरा चैकी का प्रभार सौंपा गया है जबकि रामलाल सोनकर फैक्ट्री एरिया के चैकी इंचार्ज बनाये गये हैं। रामपुरा थाने के उपनिरीक्षक अरुण कुमार यादव को शहर की बस स्टैण्ड चैकी का इंचार्ज बनाया गया है।







Leave a comment