11orai06उरई। आॅल टीचर्स एम्प्लाइज वैलफेयर एसोसिएशन की बैठक राजकीय इंटर काॅलेज में जिला संयोजक राकेश सरोज की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन जिला महामंत्री उदयवीर निरंजन ने किया।
बैठक में 13 नवंबर को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आवाहन पर लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में होने वाली रैली में जनपद के सभी पेंशन विहीन शिक्षकों व कर्मचारियों के बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की रणनीति तय की है। बैठक में जिला संरक्षक संपूर्णानंद गौतम, जिला मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव, बृजनंदन गोड़, चंद्रशेखर आजाद, दिनेश कुमार वैज्ञानिक, रामनरेश विश्वकर्मा, विपिन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment