कांेंच-उरई। नदीगाँव रोड पर स्थित ऐबेनेजर पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाल दिपस जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमो की दी गई प्रस्तुति साथ ही बच्चों ने विभिन्न खेलो में भाग लेकर जीती प्रतियोगितायें इस बाल दिवस आयोजन की अध्यक्षता की ए.एक्स. जोसेफ ने। सभा की अध्यक्षता करते हुये ए.एक्स. जोसेफ. ने कहा नेहरु जी हमारे देश के प्रधान मंत्री थे वे बच्चों को बहुत स्नेह करते है उन्होंने बच्चों के लिये अनेको कार्य किये आज उन्ही के नाम पर बाल दिवस मनाया जाता है। आज के दिन पठन पाठन न होकर बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिये खेलेा का आयोजन किया जाता है। विद्यालय के प्रिंसपल के.जी. ग्रेसी ने भी बच्चों के भविष्य के उज्जवल होने की कामना करते हुये उन्हें आशीष दिया। कई बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। इस मौके पर अचम्भा टी.एन. वल्सन देवी दयाल आदि उपस्थित रहे। संचालन किया कक्षा 9 के छात्र आकाश पालीवाल ने।







Leave a comment