cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। जिला पंचायत द्वारा बनवाई गयी सड़क एक माह भी नहीं चल सकी मानक विहीन बनी सड़क को लेकर भदारी वासियसों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। उरई कोंच रोड पर भदारी को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण जिला पंचायत की निधि से कराया गया था जो एक माह भी ठीक से पूरा नहीं कर सकी और जगह जगह उखड़ने लगी ऐसा आरोप लगाया ग्रामीणो ने। ग्राम प्रधान भदारी विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में शारदा प्रसाद निरंजन विजय बहादुर पटेल कमलेश कुमार विजय सिंह बलराम दुर्जन सिंह संतोष कुमार वर्मा रामप्रताप पटेल तेजबहादुर गजेन्द्र सिंह आदि ने जिलाधिकारी संदीप कौर को एक ज्ञापन तैया रक बताया कि उनके गाॅव को जोड़ने के लिये एक माह पूर्व सड़क का निर्माण किया गया था उस समय जब हम लोगो ने ठेकेदार से मानक की जानकारी माॅगी तो उनका कहना था कि सड़क पूरी तरह मानकानुकूल ही बनायी जायेगी। आप लोग विश्वास करे पर सड़क मानकानुकूल न होने के कारण जगह जगह से उखड़ने लगी है नहीं लगता है िकवह एक वर्ष भी पूर्ण कर पायेगी। ग्रामीणो ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनधि देवेनद्र निरंजन छुन्ना ने जब बात की तो उन्होनंे बताया कि शीघ्र निरीक्षण करी उसे ठीक कराया जायेगा।

Leave a comment