cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई-कोंच। ग्राम सिमिरिया में चल रहे प्राथमिक शिक्षा वर्ग में प्रशिक्षित किये जा रहे डेढ़ दर्जन स्वयं सेवक। सिमिरिया इण्टर काॅलेज में आयोजित साप्ताहिक प्रशिक्षण वर्ग में स्वयं सेवको को योगासन, दण्ड युद्ध दण्ड प्रहार जूडे कराटे तथा गुसिल्ला युद्ध में दक्ष होने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है वही बौद्धिक पण्डाल में बौद्धिक विकास का किया जा रहा प्रातः काल 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक स्वयं सेवको को प्रशिक्षित करने का कार्य चल रहा है। इस प्राथमिक संघ शिक्षावर्ग में विभाग कार्यवाह ओमनारायण मिश्रा प्रांतीय गौरक्षा सेवा समिति के संयोजक रामबहादुर निरंजन जिला कार्यवाह भुवनेश जिला प्रचारक पियुष कुमार ओकांरनाथ कुशवाहा वर्ग पालक शत्रुघ्न सिंह रामपुरा सुरेन्द्र सिंह पनयारा मुन्नालाल बरोंदा सुशील कुमार निरंजन अनिल कुमार निरंजन प्रधानाचार्य शिवप्रसाद निरंजन सह जिला संघ चालक रामकृष्ण सिमिरिया उपस्थित रहे। वर्ग में मुख्य शिक्षक की भूमिका निभा रहे नरेन्द्र कुमार पटेल उरई।

Leave a comment