14orai09उरई। लेखपाल संघ के स्थापना दिवस पर मुख्यालय के तहसील सभागार में लेखपाल संघ के जिला इकाई के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें संघ के संस्थापक अध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा को याद किया गया।
आयोजन की अध्यक्षता शत्रुघन सिंह चैहान राजावत ने की जबकि संचालन राजकुमार श्रीवास्तव ने किया। तहसील अध्यक्ष रामराज सिंह राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि आज के दौर में संगठन की अपनी अलग अहमियत है। अरविंद कुमार नायक ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डाला।
बाद में सभी लेखपाल एकत्रित होकर जिला और महिला अस्पताल पहुंचे जहां मरीजों को फल वितरण किया गया। अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद प्रजापति, शंकर लाल प्रजापति, अश्वनी कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश पाठक, वीरसिंह, रविप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी, राघवेंद्र समाधिया, देवेंद्र गौतम, पुष्पेंद्र, रामजी तिवारी, ज्योति बादल, माता प्रसाद परिहार, शंकर शरण शास्त्री, रामकिशोर गुप्ता, दिग्विजय सिंह, चंद्रपाल सिंह, गंगाराम कुशवाहा, हरिमोहन निरंजन आदि मौजूद रहे।

Leave a comment