14orai08उरई। बाल दिवस के उपलक्ष्य में एसआर पब्लिक स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया जिसमें बच्चों ने खाने-पीने व अन्य सामान के स्टाॅल लगाये अभिभावकों ने खरीददारी कर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के शुरूआत स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य द्वारा नेहरू जी के चित्र पर माल्यापर्ण के द्वारा की गई। बच्चों ने देश भक्ति, गीत-संगीत, भाषण, ड्रामा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये। मुख्य अतिथि के रूप में महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने मेले का भ्रमण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजकुमारी गुप्ता, उपाध्यक्ष डाॅ. रमाकांत द्विवेदी, डाॅ. सीपी गुप्ता, अशोक कुमार राठौर, प्रधानाचार्य रश्मि शुक्ला, स्कूल स्टाॅफ में सुरेंद्र त्रिपाठी, अरविंद कुशवाहा, शीतल शर्मा, आशुतोष शर्मा, सोनू बाबू, उमेश राजपूत, धर्मेंद्र सेंगर, आशीष शिवहरे, आशीष कौशिक, नेहा सिंह, शिवांगी, शालिनी पाठक, दीपा पाठक, मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment