14orai06 14orai07उरई। गल्ला मंडी परिसर में यातायात माह के सिलसिले में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने व्यापारियों, किसानों व अन्य लोगों को यातायात नियमों के बारे मे अवगत कराया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिंदगी अनमोल है जिसे नादानी के चलते गंवाया नही जा सकता। दुपहिया वाहन पर बैठने वालों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना चाहिए तांकि हादसे की स्थिति में उसका जीवन सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को जब तक वे परिपक्व न हो अभिभावक गाड़ी सौंपने की गलती न करें। इस तरह का लाड़ उन्हें बहुत भारी पड़ सकता है। सीओ सिटी डाॅ. जंग बहादुर सिंह यादव, गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष पम्मी सेठ, टीएसआई वीरेंद सिंह यादव, राजेंद्र कुमार, बृजकिशोर गुप्ता, संतोष गुप्ता, अनूप लखोटिया, संजीव दुबे, पंकज, महेंद्र गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय गुप्ता, श्रवण कुमार गुप्ता, मलखान मौखरी आदि ने भी विचार प्रकट किये। इस दौरान वाहनों में रिफ्लेक्टर भी वितरित किये गये।

Leave a comment

Recent posts