14orai04 14orai05उरई। गुरु नानकदेव के 584वें प्रकाशोत्सव पर राठ रोड स्थित गुरुद्वारे पर गुरु ग्रंथ साहब का पाठ और सबद कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरुद्वारे के संरक्षक काॅ. हरजीत सिंह ने बताया कि प्रकाशोत्सव पर लंगर और सबद कीर्तन का आयोजन तीन दिन तक जारी रहेगा।
गुरुद्वारे में हुई संगत में मुख्य ग्रंथी कुलदीप सिंह जी ने गुरुनानक देव के उपदेश और अध्यात्म की पहुंच बिना किसी भेद के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उनके प्रयास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा अशांतिपूर्ण समय में गुरुनानक देव के उपदेशों से ही तनावों का शमन कर शांतिपूर्ण विश्व की रचना संभव है। संगत का संचालन काॅ. हरजीत सिंह ने किया।
सबद कीर्तन में हरदयाल जी, जसवंत सिंह जी, नरेंद्र सिंह जी, रंजीत सिंह जी व तरनजीत सिंह जी शामिल रहे। लंगर में सभी धर्म वर्ग के सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद चखा। प्रकाशोत्सव को देखते हुए गुरुद्वारे में भव्य प्रकाश व्यवस्था की गई थी।

Leave a comment

Recent posts