konch2कोंच-उरई। बजरिया उपडाक घर में आज दरवाजे अंदर से बंद थे और बाहर लोग भुगतान के लिये इंतजार कर रहे थे। इन्हीं में एक गरीब बूढा तिदई सुबह से बैठा था, उसे अपने खाते से दो हजार रुपये निकालने थे लेकिन डाकघर कर्मी उसकी ओर ध्यान देने के बजाये अपने खासों को अंदर ही अंदर उपकृत करने में लगे थे। उस वृद्ध के सब्र का बांध टूट गया और वह रुआंसा अपने घर की ओर जाने ही वाला था कि मीडिया टीम वहां पहुंच गई और उसकी वेदना के बाबत एसडीएम मुईनुल इस्लाम को जब बताया तब एसडीएम ने अपने कर्मचारी भेज कर उस वृद्ध की समस्या का समाधान कराया। दो हजार की रकम हाथ में लेकर वह खुश हो गया और अपना दिन भर का श्रम भूल गया।

Leave a comment